July 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में 20 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप: 4 निजी कंपनियां करेंगी चयन, 293 पदों पर सीधी भर्ती का मौका

बिलासपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 20 नवंबर एक बड़ा अवसर लेकर आ रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी में इस दिन प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में कुल 293 अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें चार निजी कंपनियाँ शामिल होंगी।

यह भर्ती प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। कंपनियाँ फील्ड ऑफिसर, एग्रीकल्चर ब्रांच डेवलपमेंट ऑफिसर, कस्टमर सर्विसेज एक्जिक्यूटिव, इलेक्ट्रिशियन, फील्ड टेक्नीशियन आदि पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

12वीं पास उम्मीदवार भी ले सकते हैं हिस्सा

रोजगार कार्यालय के अनुसार, 12वीं पास, या किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस कैंप में भाग ले सकते हैं। आवेदकों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक अंकों की अंकसूची एवं प्रमाणपत्र (मूल और छायाप्रति) साथ लाना अनिवार्य होगा।

रोजगार पंजीयन कार्ड अनिवार्य

कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार पंजीयन कार्ड साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार www.erojgar.cg.gov.in वेबसाइट, छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी बिलासपुर से संपर्क करसकते हैं।

Related posts

पद्मश्री डॉ. बीके जैन बने एम्स रायपुर के नए अध्यक्ष, चिकित्सा क्षेत्र में लाएंगे नया जोश

admin

होली पर मेकाहारा की OPD रहेगी बंद, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू; सात स्टेशनों पर हेल्थ पोस्ट अलर्ट मोड में

admin

सरेंडर नहीं किया तो मौत मिली: कांकेर में महिला नक्सली लीडर का अंत

admin

Leave a Comment