September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्गा महाविद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

दुर्गा महाविद्यालय की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी एवं वीमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ का आयोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार द्वारा 27 नवंबर 2024 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संचनालय महिला एवं बाल विकास विभाग जिला रायपुर द्वारा आज दुर्गा महाविद्यालय में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के संबंध में शपथ का कार्यक्रम आयोजन किया गया श्री विपिन ठाकुर राज्य समन्वयक वॉलंटरी फॉर सोशल एक्शन के द्वारा संक्षिप्त में बाल विवाह की जानकारी दी गई दुर्गा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार द्वारा शपथ दिलाई गई एवं उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक बुराई है अगर हमें इसकी जानकारी होती है तो हमें इस समीप के थाने अथवा 1098 पर इसकी जानकारी देनी चाहिए आईसीसी सेल की अध्यक्ष डॉक्टर दीपाली शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग से आए सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम को सफल बनाने में आईसीसी की टीम का विशेष सहयोग रहा जिला बाल संरक्षण इकाई से श्रीमती मालती साहू एवं विभाग से श्री भोला प्रसाद शेष कुमार वर्मा विनोद सिद्धार उपस्थित रहे आईसीसी की सदस्य सुष्मिता मैडम सुनीता चंसोरिया डॉ प्रगति दुबे डॉ दिव्या शुक्ला दीपिका चौरसिया एवं राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ अमन झा का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में करीब 160 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Related posts

रायपुर बनेगा उद्योगों का नया हब: 97 इकाइयों ने लगाया ₹1059 करोड़ का निवेश, कलेक्टर ने अफसरों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

admin

नाबालिगों से दुष्कर्म केस में हड़कंप, SSP के आदेश से SI लाइन अटैच

admin

दीवार तोड़कर ज्वेलरी शॉप में सेंध, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

admin

Leave a Comment