35.8 C
Raipur
June 4, 2026
The Defence
खेल

रांची में टीम इंडिया ने वनडे सीरीज की तैयारी तेज़ की: रोहित-विराट 9 महीने बाद नेट्स पर उतरे, पहला मैच 30 नवंबर को

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद अब टीमें वनडे मुकाबलों के लिए तैयार हैं। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया ने गुरुवार को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रैक्टिस सत्र किया।

प्रैक्टिस के दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद नेट्स पर बल्लेबाजी करते दिखाई दिए। दोनों दिग्गजों की यह लगभग 9 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी। आखिरी बार उन्होंने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेली थी।

रोहित-विराट के साथ तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ भी जमकर पसीना बहाते दिखे ।

पहला वनडे 30 नवंबर को

तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी।

राहुल करेंगे कप्तानी, शुभमन गिल बाहर

वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल करेंगे, जबकि नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं।

राहुल अब तक 12 वनडे में कप्तानी कर चुके हैं, जिनमें भारत को 8 जीत और 4 हार मिली है।

भारत का वनडे स्क्वॉड

  • केएल राहुल (कप्तान & विकेटकीपर)
  • रोहित शर्मा
  • यशस्वी जायसवाल
  • विराट कोहली
  • तिलक वर्मा
  • ऋतुराज गायकवाड़
  • ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  • ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
  • नीतीश रेड्डी
  • रवींद्र जडेजा
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • कुलदीप यादव
  • प्रसिद्ध कृष्णा
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह

Related posts

पहले टी-20 में इंडिया विमेंस का दमदार आग़ाज़, श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

admin

भारतीय क्रिकेट का धैर्यवान योद्धा: चेतेश्वर पुजारा ने कहा खेल को अलविदा

admin

युवा रत्न सम्मान 2025-26: नवाचार और सेवा कार्य करने वाले युवा-संगठनों से 5 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

admin

Leave a Comment