40 C
Raipur
June 13, 2026
The Defence
बड़ी खबर

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर दिल्ली से गिरफ्तार, जुलाई-अक्टूबर में तीन बार हुआ था हमला

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा में मौजूद कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर हुई फायरिंग की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बंधु मान सिंह सेखों के रूप में हुई, जो गोल्डी ढिल्लो गैंग का भारत–कनाडा बेस्ड हेंडलर बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कई पुराने क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

क्राइम ब्रांच ने उसके पास से हाई-एंड PX-3 मेड-इन-चाइना पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए।

तीन बार हुई फायरिंग – जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में हमला

कनाडा के सरे इलाके में इस साल जुलाई में खोले गए कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ को अज्ञात हमलावरों ने पहली बार 10 जुलाई को निशाना बनाया था।

इसके बाद दूसरी बार 7 अगस्त को और तीसरी बार 16 अक्टूबर को कैफे पर फायरिंग हुई। गनीमत यह रही कि इन तीनों घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ।

कपिल शर्मा ने कहा—हमारे कैफे में फायरिंग के बाद ज्यादा लोग आने लगे

कपिल शर्मा ने मुंबई में बताया कि कनाडा में उनके कैफे पर हुई तीन फायरिंग की घटनाओं ने वहां के अधिकारियों को कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया।

उन्होंने कहा:

हर फायरिंग के बाद हमारे कैफे में लोगों की संख्या और बढ़ गई… भगवान साथ हैं तो सब ठीक है।

कपिल ने यह भी बताया कि कई लोगों ने उन्हें कॉल कर कहा कि इलाके में पहले भी बहुत कुछ होता था, लेकिन कैफे पर हुई फायरिंग के बाद यह बड़ा मुद्दा बन गया है। अब वहां कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

मुझे मुंबई जैसा सुरक्षित शहर कहीं नहीं लगा’ — कपिल शर्मा

कपिल ने कहा कि उन्होंने मुंबई या भारत के किसी भी शहर में कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया।

Related posts

दिल्ली एयरपोर्ट के ट्रैफिक सिस्टम पर साइबर हमले का शक: 12 घंटे ठप रहे फ्लाइट ऑपरेशन, 800 से ज्यादा उड़ानों पर असर; हाई लेवल जांच शुरू

admin

पहलगाम हमले का काला जाल उजागर: आतंकियों के मददगार को गिरफ्तार किया गया

admin

अमेरिका ने छत्तीसगढ़ को लेकर जारी की ट्रैवल एडवाइजरी: US बोला- यहां जाने से पहले दो बार सोचें; भूपेश बघेल ने कहा- ‘क्या यही है अमृतकाल?’

admin

Leave a Comment