July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्ग में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत: ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहनों ने मारी जोरदार टक्कर, इलाके में मातम

दुर्ग ज़िले में  28 नवंबर की रात  दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। दोनों दुर्घटनाओं में एक ही मोहल्ले में रहने वाले दो पड़ोसी युवक—पुनेश छनापे (23 वर्ष) और विशाल सुरजल (27 वर्ष)—की मौत हो गई।

दोनों युवक रोज़ की तरह रायपुर से अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे, लेकिन घर पहुँचने से पहले ही उनकी ज़िंदगी सड़क पर खत्म हो गई।

पहला हादसा — खुर्सीपार गेट के पास

जानकारी के अनुसार, पुनेश छनापे, जो एम्स रायपुर में कार्यरत था, उस दिन काम में देरी होने के कारण ट्रेन के बजाय बाइक से रायपुर से दुर्ग लौट रहा था।रात करीब 9 बजे खुर्सीपार गेट के पास तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मारी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पुनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा — साईं धाम, कुम्हारी के पास

उधर, ठीक इसी समय यानि 9 बजे के आसपास कुम्हारी के साईं धाम के पास दूसरा हादसा हुआ।यहाँ विशाल सुरजल अपनी ड्यूटी से लौटते हुए बाइक से घर आ रहा था कि अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया।

टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुँचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।हादसे के बाद यह वाहन चालक भी मौके से भाग निकला।

पुलिस की कार्रवाई

दोनों हादसों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात वाहनों की पहचान की जा सके।

दो पड़ोसी युवकों की एक ही रात में हुई मौत से मोहल्ले में सुबह से ही मातम पसरा है।

Related posts

EWS आरक्षण पर हाईकोर्ट की कड़ी नाराजगी: सरकार से मांगा जवाब -अब तक क्यों नहीं दिया नौकरियों में 10% आरक्षण

admin

ट्रांसफर विवाद में जशपुर शिक्षक के आरोपों से मचा हड़कंप

admin

“MOTN सर्वे में छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय को बड़ी सफलता, बड़े राज्यों में दूसरे स्थान पर”

admin

Leave a Comment