April 18, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस का अंतरराज्यीय कार्रवाई अभियान: गांजा तस्करी के फरार मास्टरमाइंड शाहिद अहमद नागपुर से गिरफ्तार, 1.53 करोड़ का माल जब्त

दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य आरोपी शाहिद अहमद को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। यह वही आरोपी है जो 7 सितंबर 2025 को कुम्हारी टोल प्लाजा पर पकड़े गए कंटेनर से 3 क्विंटल 88 किलो गांजा, 25 लाख रुपये का कंटेनर वाहन और 51 लाख रुपये के अन्य सामान की जब्ती के दौरान मौके से फरार हो गया था। कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपये की जब्ती वाले इस बड़े मामले में पहले ही तीन आरोपी—उमेश यादव, मुस्ताक अहमद और फैयाज अंसारी—गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं। तकनीकी विश्लेषण और निरंतर निगरानी के बाद शाहिद के नागपुर में छिपे होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) II C, 25 और 27(A) के तहत कुम्हारी थाने में दर्ज है ।

गांजा तस्करी केस में बड़ी सफलता: दुर्ग पुलिस ने 7 सितंबर के कंटेनर ड्रग्स मामले के फरार आरोपित शाहिद को नागपुर से दबोचा ।7 सितंबर 2025 को कुम्हारी टोल प्लाजा में कंटेनर से 3 क्विंटल 88 किलो गांजा जब्त

कुल जब्ती मूल्य 1.53 करोड़ रुपये

तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार: उमेश यादव, मुस्ताक अहमद, फैयाज अंसारी

मुख्य आरोपी शाहिद अहमद घटना स्थल से फरार

तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने उसे नागपुर से गिरफ्तार किया NDPS Act की धाराएँ 20(B) II C, 25,  27(A) के तहत मामला दर्ज

 

Related posts

रायपुर मरीन ड्राइव पर पार्किंग फीस से मचा घमासान, निगम बोला-व्यवस्था के लिए जरूरी कदम

admin

“टी संवर्ग के स्कूलों में व्याख्याताओं की स्थिति पर शिक्षा विभाग सख्त, 12 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट”

admin

ACB की दो जिलों में एक साथ कार्रवाई: SDM कार्यालय के दो कर्मचारी और PWD इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

admin

Leave a Comment