36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नगर निगम का सख्त एक्शन: बिलासपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, दो जगह तोड़े गए ढांचे

बिलासपुर नगर निगम ने शहर में बढ़ते अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर चलाया। इस अभियान के तहत एक जगह रोड गार्डन की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाए जा रहे गार्ड रूम को ध्वस्त किया गया, जबकि दूसरी जगह बिना अनुमति किए गए निर्माण को हटाया गया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार ग्रीन पार्क कॉलोनी क्षेत्र में रोड गार्डन की जमीन पर अतिक्रमण कर गार्ड रूम बनाया जा रहा था। जांच में यह निर्माण पूरी तरह अवैध पाया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची निगम की टीम ने उसे तत्काल हटवा दिया। यह अतिक्रमण एनी एस गिर और मधुलिका लाल की ओर से किया गया था।

दूसरी कार्रवाई नंदा नगर क्षेत्र में की गई, जहां बिना अनुमति निर्माण कराया जा रहा था। पड़ोसी की शिकायत के बाद निगम ने पहले ही नोटिस जारी किया था, लेकिन नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। ऐसे में निगम ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त कर दिया।

बिल्डिंग ऑफिसर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण के हजारों मामले लंबित हैं। पिछले दो महीनों में भवन अनुज्ञा शाखा और जोन कार्यालयों द्वारा 300 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम ने साफ किया है कि आगे भी अवैध निर्माण के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

चेतन्य बघेल को झटका: हाईकोर्ट ने ईडी कार्रवाई को दी हरी झंडी, याचिका खारिज

admin

ई-रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत: डीकेएस अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, हत्या का आरोप

admin

महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में गूंजा विकसित भारत का विज़न

admin

Leave a Comment