30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
बड़ी खबर

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वंजी सुतार का निधन, भारतीय कला जगत को अपूरणीय क्षति

भारतीय मूर्तिकला और वास्तुकला के क्षेत्र में विश्वभर में देश का नाम रोशन करने वाले प्रख्यात मूर्तिकार राम वंजी सुतार का बुधवार रात नोएडा के सेक्टर-19 स्थित आवास पर निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन से न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

राम वंजी सुतार को विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निर्माता के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। सरदार वल्लभभाई पटेल की यह भव्य प्रतिमा भारत की सांस्कृतिक, राजनीतिक और तकनीकी क्षमता का प्रतीक बन चुकी है। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व की मूर्तियों का निर्माण किया, जिसके लिए उन्हें पद्म भूषण सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके बेटे अनिल सुतार, जो स्वयं एक प्रसिद्ध शिल्पकार हैं, पिता की कला विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। राम वंजी सुतार का योगदान भारतीय कला इतिहास में सदैव अमर रहेगा।

Related posts

भाजपा की नई टीम पर सस्पेंस बरकरार: जिलों और मोर्चों की कार्यकारिणी गठन में फिर देरी, अक्टूबर में हो सकता है ऐलान

admin

पानी की टंकी पर चढ़ा ‘बाहुबली’ सांड! नीचे उतारने ग्रामीणों के छूटे पसीने

admin

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर 13 दिन की ED कस्टडी में; फर्जी UGC–NAAC मान्यता और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच तेज

admin

Leave a Comment