नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने 5G अनलिमिटेड प्लान यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान करते हुए Google Gemini Pro और कई एडवांस्ड AI टूल्स का एक्सेस मुफ्त में उपलब्ध कराने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि इस ऑफर की कुल वैल्यू करीब ₹35,100 है।
इस पैक में Google Gemini 3.1 Pro, Google One का 2TB क्लाउड स्टोरेज, Veo 3.1 वीडियो जनरेशन टूल, NotebookLM, Workspace AI इंटीग्रेशन, और Nano Banana जैसे AI Editing Tools शामिल हैं।
यह ऑफर अभी तक केवल 18 से 25 वर्ष के यूजर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन जियो ने इसे अपडेट कर अब सभी 5G अनलिमिटेड प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स (18+ आयु) के लिए फ्री कर दिया है।
यूजर्स MyJio ऐप में “Claim Now” बैनर पर क्लिक करके इस सेवा को एक्टिवेट कर सकते हैं। ऑफर को पाने के लिए जियो की 5G सिम और न्यूनतम ₹349 या उससे अधिक के अनलिमिटेड 5G प्लान का सक्रिय होना जरूरी है।
जियो और गूगल का उद्देश्य भारत में डिजिटल लर्निंग और AI टूल्स के उपयोग को बढ़ावा देना है, ताकि स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल्स एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का लाभ आसानी से उठा सकें।
