September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर; इलाके में हाई अलर्ट

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान एक बार फिर तेज हो गया है। इंद्रावती क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया। मुठभेड़ स्थल से नक्सली का शव और हथियार बरामद किए गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर जिला पुलिस और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद भी आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही सुकमा जिले में भी बड़ी मुठभेड़ हुई थी, जहां सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। ये सभी नक्सली पीएलजीए बटालियन नंबर-1 से जुड़े बताए जा रहे हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चला रहे हैं।

फिलहाल बीजापुर के जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर हैं। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति बहाल करने और नक्सली नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts

बेंद्री पंचायत में पटेल नियुक्ति रद्द, पुनः प्रक्रिया के निर्देश

admin

महाराष्ट्र से रायपुर तक गांजा तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम: पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भाग रहे तस्कर गिरफ्तार

admin

सरकारी अफसर को सोशल मीडिया पर मिला ‘डबल मुनाफा’, 90 लाख गंवाए – फर्जी स्कीम का शिकार बनीं डिप्टी डायरेक्टर

admin

Leave a Comment