22.6 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“अंबिकापुर में खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, नेताजी के बिगड़े बोल हुए वायरल”

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बावजूद, कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं का तेवर अब भी पुराने अंदाज में नजर आ रहा है। जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका विरोध प्रदर्शन और आक्रोश अभी भी जारी है। इसी का उदाहरण हाल ही में अंबिकापुर में देखने को मिला, जहां कांग्रेस नेताओं ने खराब सड़कों के मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

मुख्य विषय:

6 अगस्त 2025 को अंबिकापुर में कांग्रेस नेता सड़कों की बदहाली के खिलाफ नेशनल हाईवे पर उतर आए। कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर चक्काजाम करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता अजय अग्रवाल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए खुलेआम चेतावनी दे डाली। उनका विवादित बयान –

“काम कराओ, नहीं तो इतना जूता खाओगे कि बच्चे गंजे पैदा होंगे”

तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Related posts

6 दिन में कोरोना से दूसरी मौत, दोनों राजनांदगांव से: 86 साल के बुजुर्ग की सांस और किडनी की बीमारी बनी जानलेवा

admin

रायपुर के बूढ़ातालाब में नवजात की लाश मिलने से हड़कंप: जन्म के बाद फेंकने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

admin

नवा रायपुर में 27-28 मार्च को सजेगा ‘प्रवासी छत्तीसगढ़िया समागम’, निवेश और सांस्कृतिक संवाद का बनेगा मंच

admin

Leave a Comment