September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में ड्रग्स की खुलेआम पार्टी का VIDEO वायरल, टेबल पर 19 लाइन और नकदी देख हिली पुलिस

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर नशे के मामलों को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस वीडियो में एक युवक और युवती खुलेआम ड्रग्स का सेवन करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि टेबल पर ड्रग्स की करीब 19 लाइन बनाई गई हैं, साथ ही 500-500 रुपये के नोट और एक क्रेडिट कार्ड भी रखा हुआ है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर के अमलीडीह इलाके का है और करीब 17 सेकंड का है। युवक मोबाइल पर बात करता दिख रहा है, जबकि युवती वीडियो बनाते हुए गाली-गलौज करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गौरतलब है कि इससे करीब 6 महीने पहले भी इसी तरह के वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस ने बड़ा अभियान चलाकर 79 ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार किया था और करोड़ों रुपये का नशीला सामान जब्त किया गया था। हालांकि, नए साल की शुरुआत में इस तरह के वीडियो का सामने आना यह दर्शाता है कि ड्रग्स नेटवर्क पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

Related posts

मुख्यमंत्री साय ने अरविंद नेताम से की मुलाकात, सामाजिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

admin

10वीं रिज़ल्ट से पहले एक्टिव साइबर ठग, पास कराने के नाम पर ठगी की कोशिश

admin

विदेश दौरे से लौटे सीएम विष्णु देव साय, रायपुर में BJP कार्यकर्ताओं का जोशीला स्वागत

admin

Leave a Comment