23.9 C
Raipur
September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मौदहापारा संडे बाजार में निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 40 फेरीवालों पर कार्रवाई

रायपुर। शहर के मौदहापारा स्थित संडे बाजार में रविवार को नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से दुकान लगाकर व्यापार कर रहे करीब 40 फेरीवालों को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में कुछ देर तक हलचल का माहौल रहा।

अधिकारियों ने बताया कि संडे बाजार में अव्यवस्थित तरीके से लगने वाली दुकानों के कारण यातायात बाधित हो रहा था और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की और फेरीवालों को निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की हिदायत दी।

कार्रवाई के दौरान सभी फेरीवालों को निर्देश दिया गया कि वे अपना वैध फोटो पहचान पत्र नगर निगम में जमा कराएं। अधिकारियों का कहना है कि पहचान पत्र जमा होने के बाद ही उन्हें बाजार में दुकान लगाने की अनुमति दी जाएगी, ताकि अवैध रूप से व्यापार करने वालों पर नियंत्रण रखा जा सके।

नगर निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में दोबारा सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने शहर के अन्य बाजार क्षेत्रों में भी इसी तरह के अभियान चलाने के संकेत दिए हैं।

Related posts

आबकारी दफ्तर में आग से मची हलचल: अहम फाइलें खाक, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

admin

रायपुर में 50 करोड़ में पेंगोलिन बेचने की साजिश नाकाम, वन विभाग ने दो तस्करों को दबोचा

admin

स्कूल खुलने में बस 8 दिन बाकी, लेकिन किताबों का इंतजार! निजी स्कूलों ने सरकार को लिखा पत्र

admin

Leave a Comment