April 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मनरेगा से संगठन तक मंथन: 8 जनवरी को रायपुर में कांग्रेस की बड़ी बैठक, सचिन पायलट लेंगे फीडबैक

रायपुर: कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी Sachin Pilot का 8 जनवरी को Raipur दौरा संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पायलट इस दौरान प्रदेश में चल रहे मनरेगा आंदोलन की जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे और आंदोलन की धार को और तेज करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ रणनीतिक बैठक करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में मनरेगा के तहत मजदूरों को समय पर भुगतान न मिलने, काम की कमी और प्रशासनिक लापरवाही जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर आने वाले दिनों में जिला और ब्लॉक स्तर पर आंदोलन तेज कर सकती है।

दौरे के दूसरे चरण में सचिन पायलट नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से वन-टू-वन और सामूहिक बैठक करेंगे। जिलाध्यक्षों से अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की रिपोर्ट ली जाएगी और आगामी चुनावी व आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इस दौरे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी का आंदोलन और मजबूत होगा।

Related posts

गंगरेल सरकारी क्वार्टर में मिला सहायक आरक्षक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

admin

DEO को परीक्षा कराने का आदेश वापस — निजी स्कूल पहले की तरह एग्जाम कर सकेंगे

admin

जेल में बंदी से मारपीट: शिक्षक पर हमला करवाने का आरोप

admin

Leave a Comment