April 16, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

टेक्निकल इश्यू के बाद दिल्ली–रायपुर इंडिगो फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट, यात्रियों की कनेक्टिंग उड़ानें प्रभावित

रायपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को अचानक तकनीकी समस्या के कारण भुवनेश्वर डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट नंबर 6E6476 सुबह 9:15 बजे रायपुर में लैंड करने वाली थी, लेकिन विमान में आई तकनीकी खराबी के चलते उसे नोटिफिकेशन के अनुसार रायपुर में उतरने की अनुमति नहीं मिली।

तकनीकी इश्यू सामने आने के बाद ATC ने सुरक्षा मानकों को देखते हुए विमान को भुवनेश्वर भेज दिया। इससे दिल्ली जाने के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री काफी परेशान नजर आए। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स और कामकाज का शेड्यूल प्रभावित हो गया। यात्रियों का कहना है कि लगातार हो रही तकनीकी दिक्कतों से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को रायपुर लाने और आगे दिल्ली के लिए रवाना करने की तैयारी की जाएगी। हालांकि, अभी तक उड़ान के नए समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी रायपुर एयरपोर्ट पर ऐसी दिक्कतें सामने आ चुकी हैं। करीब दो महीने पहले 9 सितंबर को नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया था, जिसके बाद कई उड़ानों को कैंसल और डायवर्ट करना पड़ा था।

 

Related posts

“स्वास्थ्य विभाग सख्त, हड़ताल पर अड़े 200 एनएचएम कर्मचारी बर्खास्त”

admin

“ED केस में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की”

admin

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जंगलों में मुठभेड़ जारी

admin

Leave a Comment