September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मौत की डोर बनी चाइनीज मांझा: रायपुर में छात्र के चेहरे पर 34 टांके, अलग-अलग शहरों में कई घायल

रायपुर/भिलाई। प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। रायपुर में एक छात्र के गाल पर चाइनीज मांझे से गहरा कट लग गया, जिसके बाद अस्पताल में 34 टांके लगाने पड़े। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मांझे की धार और चोट की गंभीरता साफ दिखती है।

इसी तरह रायपुर के एक अन्य इलाके में एक महिला चलते समय अचानक मांझे की चपेट में आ गई। मांझा उसके होंठ और अंगूठे में फंस गया, जिससे खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद कर महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

उधर भिलाई में काम पर जा रहे एक मजदूर के गले पर मांझे से कट लग गया। गनीमत रही कि समय पर उपचार मिल जाने से उसकी जान बच गई। पुलिस के अनुसार, इन सभी मामलों में इस्तेमाल किया गया मांझा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा होने की आशंका है।

प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पतंगबाजी के दौरान प्रतिबंधित मांझे का इस्तेमाल न करें और इसकी बिक्री या उपयोग की सूचना तुरंत दें। विशेषज्ञों का कहना है कि चाइनीज मांझा न सिर्फ इंसानों बल्कि पक्षियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी बेहद खतरनाक है।

फिलहाल, पुलिस अवैध रूप से मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है, वहीं लगातार सामने आ रही घटनाओं ने सार्वजनिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ में संपत्ति रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

admin

धान मंडी पर हाथियों का कब्ज़ा, 10 दिनों में 76 बोरियों का नुकसान; रात भर पहरा दे रहे ग्रामीण

admin

एमबीबीएस छात्र ने घर में खुद को मारी गोली: कांग्रेस नेता का बेटा था संस्कार, डिप्रेशन की आशंका, परिवार में मातम

admin

Leave a Comment