38 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सीएम योगी पर बघेल का वार, महंत और मुख्यमंत्री पद को लेकर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर तीखा बयानबाज़ी का दौर देखने को मिला, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला। दल्लीराजहरा प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में बघेल ने योगी को निशाने पर लेते हुए उन्हें “ढोंगी” तक कह दिया और यह भी आरोप लगाया कि वे अब निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं।

यह बयान उस समय सामने आया जब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर एफआईआर दर्ज होने का मामला चर्चा में था। बघेल ने इस संदर्भ में कहा कि महंत और मुख्यमंत्री दोनों ही पूर्णकालिक जिम्मेदारी वाले पद हैं। ऐसे में एक व्यक्ति दोनों भूमिकाएं एक साथ कैसे निभा सकता है? उन्होंने तर्क दिया कि महंत का दायित्व भी 24 घंटे का होता है और मुख्यमंत्री का पद भी पूर्णकालिक होता है, इसलिए दोनों जिम्मेदारियों का संतुलन संभव नहीं है।

बघेल ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति एक पैर पर खड़ा नहीं हो सकता, तो वह किस प्रकार योगी कहलाने योग्य है। इस बयान के जरिए उन्होंने योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली और छवि पर सवाल उठाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश में “महंत जी” की चर्चा नकारात्मक रूप में हो रही है और सरकार अपनी साख खो रही है।

इसी दौरान बघेल ने छत्तीसगढ़ के बजट सत्र को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित 15 बैठकें राज्य जैसे बड़े विषयों पर चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं हैं। 23 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण निर्धारित है और परंपरा के अनुसार धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन जानकारी मिल रही है कि 24 तारीख को ही बजट पेश किया जाएगा। बघेल ने सवाल उठाया कि इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है? क्या सरकार के पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा

Related posts

रेलवे स्टेशन के पास पंजाब के युवक से 5.18 लाख की हेरोइन जब्त; रायपुर पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क की तलाश तेज की

admin

अंग्रेजों के सामने हाथ जोड़ने वालों की मूर्ति क्यों? वीर सावरकर पर दीपक बैज का बड़ा हमला

admin

दुर्ग के जिम में भीषण आग, लाखों का उपकरण जलकर खाक – दमकल की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

admin

Leave a Comment