July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“अनुभवी शिक्षकों के लिए अलग TET परीक्षा की मांग, टीचर्स एसोसिएशन ने DPI को सौंपा प्रस्ताव”

रायपुर, 5 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभागीय सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित करने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को पत्र लिखकर प्रस्ताव भेजा है। उनका कहना है कि विभाग में वर्षों से सेवाएं दे रहे अनुभवी शिक्षकों के लिए अलग से सीमित विभागीय TET परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए, जिससे उनके सेवा-सुरक्षा और पदोन्नति से जुड़े मामलों का समाधान हो सके।

हाल ही में टीचर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल DPI के अधिकारियों से मिला और TET से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों को बताया गया कि बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक और शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने TET परीक्षा दी है, जबकि कई शिक्षक ऐसे भी हैं जो बिना TET के ही वर्षों से सेवा दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में भविष्य में TET को अनिवार्य किए जाने की संभावना से इन शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि यदि न्यायालय में लंबित पुनर्विचार याचिका खारिज हो जाती है, तो TET उत्तीर्ण करने के लिए निर्धारित दो वर्ष की समय-सीमा समाप्त होने की आशंका है। इससे कई शिक्षकों के सामने कठिन स्थिति पैदा हो सकती है। एसोसिएशन ने यह भी बताया कि पहले भी क्रमोन्नति के मामले में शिक्षकों को न्यायालयी प्रक्रियाओं में उलझना पड़ा था, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ी थी। इसलिए समय रहते विभागीय स्तर पर समाधान निकालना आवश्यक है।

टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान में TET का प्रावधान सामान्य अभ्यर्थियों के लिए लागू है, लेकिन लंबे समय से विभाग में सेवाएं दे रहे अनुभवी शिक्षकों के लिए अलग से सीमित विभागीय पात्रता परीक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कई शिक्षक पदोन्नति और सेवा-सुरक्षा के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए एसोसिएशन ने विभागीय सीमित TET परीक्षा आयोजित करने का सुझाव दिया है।

एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि वह विस्तृत सुझावों के साथ एक औपचारिक प्रस्ताव शासन को सौंपेगी, ताकि शिक्षकों के हितों की समुचित रक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेंद्र यदु, कोमल वैष्णव, मुकेश मुदलियार, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य और कोषाध्यक्ष शैलेंद्र परिक सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

पूर्व केयरटेकर ने लिया बदला, बुजुर्ग दंपती को चाकू दिखाकर लूटा; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

admin

कोविड से मौत पर बीमा कंपनी की मनमानी पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने 1 करोड़ भुगतान का सुनाया फैसला

admin

बतरा डैम में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव पलटी, 3 लापता; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

admin

Leave a Comment