September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के दौरान हंगामा, पुलिस से बदसलूकी के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान के दौरान एक भाजपा नेता द्वारा पुलिसकर्मियों से कथित बदसलूकी और हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च की रात जांच के दौरान एक कार (CG-07-DD-6532) को रोका गया। कार चला रहे व्यक्ति की पहचान विकास शुक्ला के रूप में हुई। जांच के दौरान आरोप है कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस द्वारा कार्रवाई की बात कहे जाने पर वह भड़क गया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए ट्रैफिक टीआई को धमकी दी। इसी दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक की कॉलर पकड़ ली और धक्का-मुक्की भी की। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से मारपीट और अभद्र व्यवहार सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है और कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Related posts

टोक्यो से ओसाका वर्ल्ड एक्सपो की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंदिर में की छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना

admin

सरगुजा में कड़कती बिजली बनी काल: खेत में काम कर रहे छात्र समेत तीन की मौत

admin

नई रेलवे लाइन से पहले जमीनों की बंपर खरीद-फरोख्त, मुआवजे की उम्मीद में ग्रामीणों ने किए कई टुकड़े

admin

Leave a Comment