April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

टिकरापारा गोलीकांड 2013: सबूतों के अभाव में आरोपी बरी

रायपुर के टिकरापारा स्थित चौरसिया कॉलोनी में 2013 के चर्चित गोलीकांड मामले में कोर्ट ने आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ रुबी सिंह को बरी कर दिया। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को पुख्ता सबूतों के साथ साबित नहीं कर सका। यह मामला फर्नीचर के पैसे को लेकर हुए विवाद से जुड़ा था, जिसमें गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। सुनवाई के दौरान साक्ष्य कमजोर पाए जाने पर कोर्ट ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया।

Related posts

सरकार की नई अधिसूचना; जिला स्तर पर तेज होगी कार्रवाई, पीड़ितों को मिलेगा त्वरित न्याय छत्तीसगढ़ के 6 थानों को मिली विशेष जांच की कमान

admin

रायपुर बनेगा देश की सबसे बड़ी पुलिस कॉन्फ्रेंस का केंद्र, नक्सल-मुक्त भारत पर बनेगी रणनीति

admin

व्हाट्सऐप ग्रुप से हटाए गए कार्यकर्ता, कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति फिर चर्चा में

admin

Leave a Comment