28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बालोद में सहकारी बैंक में आग से हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से जले कंप्यूटर व काउंटर

छत्तीसगढ़ बालोद जिले में मंगलवार सुबह एक सहकारी बैंक शाखा में अचानक आग लग गई।यह घटना गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम ओटेबंद स्थित बैंक में हुई।आग लगने से बैंक के कंप्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और इन्वर्टर की बैटरियां जलकर खाक हो गईं।बताया जा रहा है कि बैंक की छत पर बंदरों की उछल-कूद के कारण बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ।शॉर्ट सर्किट होते ही आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि बैंक के जरूरी दस्तावेज और कैश सुरक्षित बचा लिया गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सैकड़ों अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी

admin

होली पर यात्रियों को राहत: बिलासपुर जोन से 8 स्पेशल ट्रेनें, 7 राज्यों तक मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

admin

दुर्ग में बाल सुधार गृह से तीन नाबालिग फरार: रात के सन्नाटे में दीवार फांदकर निकले बाहर, CCTV में कैद हुई हरकत; पुलिस ने चार टीम बनाकर शुरू की तलाश

admin

Leave a Comment