May 2, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में जहर घोल रही फैक्ट्री: हजारों मछलियों की मौत, गांवों में दहशत

छत्तीसगढ़ बिलासपुर के पास मोहभट्टा-धुमा गांव के नजदीक शिवनाथ नदी में बड़ी संख्या में मछलियां मृत पाई गईं। जांच में सामने आया कि पास की शराब फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी बिना ट्रीटमेंट के नाले के जरिए सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का पानी काला हो गया है और जलीय जीवों की मौत हो रही है।

गांव वालों के अनुसार, फैक्ट्री से अक्सर रात के समय जहरीला पानी छोड़ा जाता है, जिससे पानी छूने पर खुजली और सांस की समस्या तक हो रही है। आसपास की जमीन भी काली पड़ गई है और वहां खेती करना मुश्किल हो गया है। पहले भी फैक्ट्री पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन अब फिर से प्रदूषण फैलने लगा है, जिससे लोग परेशान हैं।

Related posts

“अब सिर्फ 100 यूनिट तक ही मिलेगा आधे रेट पर बिजली बिल, सरकार के फैसले से जनता में नाराज़गी”

admin

नींद में थे बच्चे, मम्मी-पापा कर रहे थे घर लौटने की बातें – तभी आ गई मौत सी टक्कर!

admin

CCTV सुराग से शातिर चोर गिरफ्तार: कई राज्यों में वारदातें, रायपुर में लाखों की चोरी का खुलासा

admin

Leave a Comment