छत्तीसगढ़ रायपुर के एम्स अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन बेड की सुविधा उतनी नहीं बढ़ पाई है। रोजाना 3 से 4 हजार मरीज ओपीडी में आ रहे हैं और कई गंभीर मरीजों को भी बेड नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में रोज 15-20 मरीजों को अंबेडकर और डीकेएस अस्पताल रेफर करना पड़ रहा है।
हालत यह है कि मरीजों को 3-5 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है और कुछ मामलों में रात तक इलाज नहीं मिल पाता। ब्रेन हेमरेज, लीवर और हार्ट जैसे गंभीर मरीजों को भी तुरंत भर्ती नहीं किया जा पा रहा है
