हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में हुए समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें शपथ दिलाई।
सरमा के साथ भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नेओग, AGP के अतुल बोरा तथा BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
