September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कोरबा मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के बाद मरीज के पैर में स्क्रू लगाना भूले डॉक्टर

कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल महिला के टूटे पैर का ऑपरेशन किया गया था। डॉक्टरों ने पैर में रॉड तो लगा दी, लेकिन उसे स्थिर करने के लिए जरूरी स्क्रू लगाना ही भूल गए।

ऑपरेशन के दो दिन बाद जब महिला का एक्सरे किया गया, तब इस बड़ी गलती का खुलासा हुआ। मामले के सामने आने के बाद मरीज के परिजनों में नाराजगी है और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब महिला का दोबारा ऑपरेशन करने की तैयारी की जा रही है।

Related posts

बिलासपुर में बेकाबू कार 3 बार पलटी, PSC उम्मीदवार सहित 2 छात्रों की मौत; 4 गंभीर घायल

admin

24 घंटे का अल्टीमेटम देकर पीछे हटे नकटी के ग्रामीण, बोले- अब नहीं मानी सरकार तो होगा बड़ा आंदोलन

admin

स्कूल खुलने में बस 8 दिन बाकी, लेकिन किताबों का इंतजार! निजी स्कूलों ने सरकार को लिखा पत्र

admin

Leave a Comment