September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कान्हा ट्रिप पर गए कांग्रेस नेता की मौत, स्विमिंग पूल में बिगड़ी तबीयत

रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता अमित दास का कान्हा नेशनल पार्क घूमने के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे अपने दोस्तों के साथ एक निजी रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। इसी दौरान स्विमिंग पूल में नहाते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोस्तों और होटल स्टाफ ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

घटना के बाद तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस खबर के बाद परिवार, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अंतिम संस्कार रायपुर में किया जाएगा।

Related posts

रायपुर में डायल 112 के पुलिसकर्मी पर हमला सार्वजनिक जगह पर शराब पीने से रोका तो भड़के युवक, वर्दी फाड़ी और गाड़ी जलाने की धमकी; पुलिस ने 4 आरोपियों को किया अरेस्ट

admin

रायपुर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: टर्मिनल के बाहर बनेंगी तीन नई लेन, पिकअप-ड्रॉप व्यवस्था होगी आसान

admin

रायपुर प्रशासन की अनोखी पहल: CGPSC अभ्यर्थियों के लिए ‘फेसलेस इंटरव्यू’ की विशेष तैयारी, विशेषज्ञों के पैनल ले रहे मॉक सत्र

admin

Leave a Comment