September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर, एम्बुलेंस को मिलेगा प्राथमिकता से ईंधन

रायपुर में पेट्रोल और डीजल की संभावित कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी है। हेल्थ कमिश्नर संजीव झा ने सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि एम्बुलेंस और स्वास्थ्य विभाग के जरूरी वाहनों को पेट्रोल पंपों पर प्राथमिकता से ईंधन उपलब्ध कराया जाए।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 108 संजीवनी एक्सप्रेस, 102 महतारी एक्सप्रेस, 1099 वाहन और मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी सेवाएं लगातार जारी रहनी चाहिए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को इलाज और अस्पताल तक पहुंचाने में कोई बाधा न आए।

Related posts

आरंग के पास नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच जारी

admin

अब घर बैठे मिलेगा धान बेचने का टोकन: ‘तुहर टोकन’ ऐप लॉन्च

admin

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पहला विदेश दौरा, निवेश और उद्योग विकास पर होगा फोकस

admin

Leave a Comment