July 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में यात्री परेशान: 6–8 दिसंबर तक 10 लोकल ट्रेनें रद्द, रायपुर मंडल में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग अपग्रेड का असर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायपुर रेल मंडल में बड़े तकनीकी कार्य के चलते 6 से 8 दिसंबर तक कुल 10 लोकल/पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। निपनिया–भाटापारा स्टेशन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग और नॉन-इंटरकनेक्टिविटी कार्य किया जा रहा है, जिसके दौरान ट्रेनों का संचालन संभव नहीं होगा।

इस फैसले से रोज़ाना रायपुर, कोरबा, बिलासपुर और आसपास के रूटों पर आने-जाने वाले हजारों यात्री प्रभावित होंगे।

रद्द रहने वाली ट्रेनें (6–7 दिसंबर)

1. 68728 रायपुर–बिलासपुर MEMU पैसेंजर

2. 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड MEMU पैसेंजर

3. 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU पैसेंजर

4. 68719 बिलासपुर–रायपुर MEMU पैसेंजर

5. 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर

6. 68746 रायपुर–गेवरा रोड MEMU पैसेंजर

7. 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर

रद्द रहने वाली ट्रेनें (7–8 दिसंबर)

1. 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर

2. 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर

3. 68745 गेवरा रोड–रायपुर MEMU पैसेंजर

बीच मार्ग में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

● 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया MEMU, जो 6–7 दिसंबर को झारसुगुड़ा से चलनी थी, वह सिर्फ बिलासपुर तक चलेगी।

● 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा MEMU, जो इन तारीखों में चलेगी, वह बिलासपुर से ही रवाना होगी।

दोनों ट्रेनें गोंदिया–बिलासपुर के बीच रद्द रहेंगी।

रेलवे की सफाई – यात्री ट्रेनों का टाइमिंग सुधारने की तैयारी

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे प्रबंधन के अनुसार, इस सिग्नलिंग अपग्रेड से लाइन की कैपेसिटी बढ़ेगी ,ट्रेनों की आवाजाही और सुरक्षित,पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग अधिक सटीक

रेलवे का दावा है कि उन्नत तकनीक से ट्रैफिक कंट्रोल अधिक प्रभावी हो सकेगा।

Related posts

शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर इंजीनियर ने दी जान

admin

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ी सौगात

admin

संतोषी नगर में अवैध निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई: नोटिस के बाद भी नहीं माने दुकानदार, निगम ने चलाया बुलडोजर, 4 दुकानें जमींदोज

admin

Leave a Comment