रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने आईएफएस अधिकारी अरुण कुमार पांडे को नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
अरुण पांडे, मौजूदा PCCF वी. श्रीनिवासन राव की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। राव 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं
