21.2 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पुरंदर मिश्रा से धोखाधड़ी करने वाला शातिर आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

रायपुर के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पीए बताकर पुरंदर मिश्रा को फोन किया था। उसने भुवनेश्वर जाते समय परेशानी में फंसने की बात कहकर पैसों की मांग की। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने सोशल मीडिया पर बड़े भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी लगा रखी थीं। पहले 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाने के बाद आरोपी ने दोबारा पैसे मांगे, तब विधायक को शक हुआ। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने जांच कर आरोपी को ओडिशा से पकड़ लिया।

Related posts

रायपुर मरीन ड्राइव पर पार्किंग फीस से मचा घमासान, निगम बोला-व्यवस्था के लिए जरूरी कदम

admin

CG-PSC घोटाला: हाईकोर्ट सख्त, टामन सोनवानी, ललित गनवीर और आरती वासनिक को फिर नहीं मिली जमानत

admin

पत्नी ने प्रेमी संग रची ‘एक्सीडेंट’ की साजिश, थार से कुचलकर की पति की हत्या; 4 आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment