24.4 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट से 1 करोड़ का लोहा गायब, पुलिस रेड में खुला बड़ा राज

दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 250 टन लोहे की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने हथखोज इलाके के एक कबाड़ गोदाम से करीब 1 करोड़ रुपए का संदिग्ध लोहा जब्त किया है। आरोप है कि ट्रकों में ऊपर फ्लाई ऐश डालकर नीचे लोहा छिपाकर प्लांट से बाहर निकाला जा रहा था।

भिलाई-3 थाना पुलिस ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद संदिग्ध ट्रकों का पीछा किया और गोदाम में दबिश दी। जांच के दौरान लोहे से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस को शक है कि इतनी बड़ी चोरी बिना अंदरूनी मिलीभगत के संभव नहीं है, क्योंकि BSP में CISF सुरक्षा और सैकड़ों CCTV कैमरे लगे हैं।

मामले में ट्रांसपोर्टर और गोदाम संचालक से पूछताछ की तैयारी चल रही है। पुलिस ने 10 गाड़ियां भी जब्त की हैं और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Related posts

UPSC 2025 में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

admin

नेपाल आपदा में फंसे छत्तीसगढ़ के लोग, 5 सुरक्षित लौटे; 2 की तलाश जारी

admin

PIB का गुजरात अध्ययन दौरा: छत्तीसगढ़ के पत्रकार विकास और आधुनिक परियोजनाओं को करीब से जानेंगे

admin

Leave a Comment