29 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
बड़ी खबर

दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में लगी आग, ITO की बिल्डिंग से उठता धुआं देख मचा हड़कंप

दिल्ली के ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) की बिल्डिंग में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर लगी, जहां शिक्षा मंत्रालय के कुछ ऑफिस मौजूद हैं। बिल्डिंग से तेज धुआं निकलता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर तुरंत दमकल विभाग की 8 गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक AC में स्पार्किंग की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Related posts

काशी में पीएम मोदी ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ, किसानों को मिली आर्थिक मदद

admin

“अमरनाथ यात्रा 2025 शुरू: श्रद्धालु उत्साह में लीन, कड़ी सुरक्षा के बीच पहला जत्था रवाना”

admin

एम्स भोपाल में 2026 तक तैयार होगा अत्याधुनिक कैंसर सेंटर: मरीजों को एक ही जगह मिलेगी जांच से इलाज तक की सुविधा

admin

Leave a Comment