25.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
बड़ी खबरशिक्षा

GATE 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, IIT गुवाहाटी ने डेट्स और शिफ्ट लिस्ट अपलोड की

IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 का विस्तृत एग्जाम शेड्यूल, पेपर-वाइज डेटशीट और शिफ्ट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा अगले साल 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी—सुबह 9:30 से 12:30 तक और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक।

संस्थान ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने-अपने पेपर की टाइमिंग और शिफ्ट को ध्यान से चेक कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की गड़बड़ी न हो। GATE 2026 का रिज़ल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा।

GATE 2026 के लिए आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो चुके थे, जिसमें अंतिम तिथि 28 सितंबर थी, जबकि लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तय की गई थी। IIT गुवाहाटी ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस बार परीक्षा की डेट UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम से न टकराए, ताकि दोनों परीक्षाएँ देने वाले उम्मीदवारों को परेशानी न हो।

इस बार GATE 2026 कुल 30 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा। ये विषय इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और साइंस से संबंधित हैं। परीक्षा में MCQ, MSQ और NAT प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। GATE स्कोर तीन साल तक वैध रहता है और इसका उपयोग IITs, NITs, IISc में एडमिशन और कई PSUs की भर्ती में किया जाता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप और अन्य आवश्यक अपडेट्स के लिए GATE 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विज़िट करते रहें।

Related posts

राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा का वार: किरणदेव बोले- कांग्रेस केवल दिखावे की राजनीति कर रही है

admin

नोएडा में फर्जी पुलिस कार्यालय का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

admin

लद्दाख में उबाल: राज्य का दर्जा मांगते छात्रों का प्रदर्शन उग्र, भाजपा दफ्तर में आगजनी; सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 15वें दिन पहुंची

admin

Leave a Comment