August 1, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के IPO को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। वहीं खरीफ-2026 से कृषक उन्नति योजना के तहत धान के बजाय दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती करने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता देने का फैसला लिया गया।

इसके अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए चना खरीदी, योग विषय को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन लाने, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, नवा रायपुर में स्टाम्प ड्यूटी छूट की अवधि बढ़ाने और खनिज परिवहन में RFID ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने जैसे अहम फैसलों को भी मंजूरी दी गई। इन निर्णयों से किसानों, आम नागरिकों और राज्य के विकास कार्यों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related posts

धार्मिक आयोजन में पुलिस की पैनी नजर: धीरेंद्र शास्त्री की कथा में चोरी-चैन स्नेचिंग आशंका पर 9 संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं

admin

भारत-माला भूमि अधिग्रहण घोटाला: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर–महासमुंद समेत 9 ठिकानों पर

admin

8 महीने बाद कब्र से निकाली गई लाश: सर्पदंश मुआवजा घोटाले का खुलासा

admin

Leave a Comment