September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्ग में भाजपा नेता तारेंद्र बंछोर ने की आत्महत्या, मंदिर परिसर के पेड़ पर मिला शव

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता और पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर (50) का शव मंदिर परिसर में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। तारेंद्र बंछोर सेलूद गांव के निवासी थे और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मंदिर का निर्माण कराया था और परिसर में पेड़ भी लगवाया था, उसी पेड़ पर उनका शव मिला।

घटना उतई थाना क्षेत्र की है। तारेंद्र बंछोर सांसद विजय बघेल के समर्थकों में गिने जाते थे। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है।

Related posts

26 दिसंबर से लागू नया रेल किराया, बिलासपुर–दिल्ली सफर हुआ महंगा

admin

सुकमा कैंप में सीआरपीएफ जवान की आत्महत्या: मध्य प्रदेश निवासी निलेश कुमार ने सर्विस राइफल से दी जान”

admin

3 करोड़ की लूट का खुलासा: यूपी में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिलासपुर के चार आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment