बिलासपुर जिले के खम्हरिया गांव में एक परिवार के मॉर्निंग वॉक पर जाने के दौरान चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 222.39 ग्राम सोने के जेवर, 239.37 ग्राम चांदी के जेवर और चोरी में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड जब्त किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का मामला जल्दी सुलझ गया और पीड़ित परिवार को राहत मिली।
