डिटेल:
कबीरधाम जिले के पिपरिया मंडल अंतर्गत ग्राम गदहाभाट का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर सोनपुर कर दिया गया है। नाम परिवर्तन के बाद गांव में छत्तीसगढ़ राजपत्र की प्रति पहुंचाई गई। इस निर्णय के साथ अब सभी शासकीय दस्तावेजों और प्रशासनिक कार्यों में गांव की पहचान सोनपुर के नाम से दर्ज की जाएगी।
