23.6 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा पर सख्ती, जांच में मिली कई खामियां

रायपुर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने कई प्रमुख कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान फायर सेफ्टी, वेंटिलेशन, इमरजेंसी एग्जिट, लिफ्ट सुरक्षा और क्षमता से अधिक छात्रों के बैठने जैसी कई कमियां सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित संस्थानों को एक सप्ताह के भीतर सभी खामियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।

जोन-3 की टीम ने चाणक्य, इम्पैक्ट और क्लेट कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। चाणक्य कोचिंग में फायर ऑडिट प्रमाणपत्र नहीं मिला और इमरजेंसी एग्जिट के सामने फर्नीचर रखा पाया गया। वहीं इम्पैक्ट कोचिंग में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं मिला, जबकि क्लेट कोचिंग में लिफ्ट का अलार्म सिस्टम बंद पाया गया। इन गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए तीनों संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Related posts

रायगढ़ में मादा हाथी का कहर: तीन मौतों से दहले गांव, लोगों में दहशत

admin

सीएम और डिप्टी सीएम पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला, सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच तेज

admin

नल से बदली गांवों की तस्वीर: छत्तीसगढ़ में 41 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचा पानी, 5564 गांव बने ‘हर घर जल ग्राम’; गड़बड़ी पर ठेकेदारों से वसूले ₹28.38 करोड़

admin

Leave a Comment