23.6 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

गौतम अडाणी के जन्मदिवस पर केपीएल की अनूठी पहल, रक्तदान के साथ 1000 पौधों का रोपण

कोरबा। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी के 64वें जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 581 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 1000 पौधों का रोपण भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने गौतम अडाणी के दीर्घायु एवं समूह की निरंतर प्रगति की कामना की। कंपनी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्धता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को प्रेरित करना है।

Related posts

अस्पताल के गार्ड का सराफा व्यापारी पर हमला, पत्नी की डिलीवरी के लिए कार अंदर ले जाने पर शुरू हुआ विवाद

admin

बेमेतरा में बारिश बनी काल: दीवार गिरने से 2 मासूम बहनों की मौत, सुकमा में आकाशीय बिजली ने ली युवक की जान

admin

छत्तीसगढ़ बनेगा ग्रीन एनर्जी हब: 3,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगा जैव ईंधन उत्पादन, नई औद्योगिक नीति से खुलेगा रोजगार का रास्ता

admin

Leave a Comment