September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सरोना फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा टला, 6 ट्रैक्टर ले जा रहा ट्रेलर पलटा; 40 मिनट बाद खुला रास्ता

राजधानी रायपुर के सरोना फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छह ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर फ्लाईओवर से गुजरते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद दुर्ग-रायपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटाने का अभियान शुरू किया गया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रेलर को हटाकर सड़क से यातायात बहाल कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन, रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

admin

सरगुजा में सहकारी समिति प्रबंधक की मौत से हड़कंप, धान खरीदी के तनाव में फांसी लगाने की आशंका

admin

छुट्टी के दिन भी न्याय की ढाल” सिविल जज भर्ती परीक्षा की अभ्यर्थी को हाईकोर्ट ने दिलाया एडमिट-कार्ड

admin

Leave a Comment