September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मंडप सजा, बारात पहुंची… फेरों से पहले दुल्हन लापता, शादी की खुशियां मातम में बदली

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शादी समारोह के दौरान हैरान करने वाली घटना सामने आई। मंडप सज चुका था, बारात भी पहुंच गई थी और कुछ ही देर में सात फेरे होने वाले थे। इसी बीच दुल्हन अपने परिजनों के साथ अचानक गायब हो गई।

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन शादी के लिए रखे सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुल्हन की तलाश जारी है।

Related posts

बस्तर में डेयरी, अस्पताल और स्कूलों का होगा विस्तार, अमित शाह ने गिनाईं योजनाएं

admin

रायपुर में 22 वर्षीय साउथ अफ्रीकी युवक की संदिग्ध मौत: मानसिक बीमारी से जूझ रहा था, एंबेसी को दी गई सूचना

admin

TET 2026 को लेकर शिक्षक संगठन की बड़ी मांग: कट-ऑफ घटाने और पुराने शिक्षकों को छूट देने की अपील

admin

Leave a Comment