रायगढ़ जिले के कई सरकारी और निजी स्कूलों में नया सत्र शुरू हुए 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अब तक सभी छात्रों को पूरी पाठ्यपुस्तकें नहीं मिल सकी हैं। कई स्कूलों में कुछ विषयों की किताबें अभी भी नहीं पहुंची हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कई किताबें स्कूल पहुंच चुकी हैं, लेकिन बारकोड स्कैनिंग में तकनीकी दिक्कत आने के कारण उनका वितरण समय पर नहीं हो पा रहा है। जो किताबें सफलतापूर्वक स्कैन हो रही हैं, उन्हें छात्रों को दिया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि किताबों के वितरण का काम तेजी से चल रहा है और 13 जुलाई तक सभी छात्रों को पूरी किताबें उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
