September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

देवकीनंदन की कलश यात्रा में चोरों का धावा, भीड़ का फायदा उठाकर 5 महिलाओं की सोने की चेन पार

रायपुर में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा के दौरान निकली कलश यात्रा में चोर गिरोह सक्रिय हो गया। भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने पांच महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़ित महिलाओं ने महिला गिरोह पर वारदात को अंजाम देने का शक जताया है।

एक पीड़िता ने बताया कि वह मोबाइल से वीडियो बना रही थीं, तभी किसी महिला ने उनके गले के पास हाथ लगाया। बाद में सेल्फी लेने पर पता चला कि सोने की चेन गायब है। चोरी हुई एक चेन का वजन करीब 17.5 ग्राम और कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

मोबाइल लूट विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक पर लगे आरोप से गरमाया माहौल

admin

शराब घोटाले में शिकंजा कसता जा रहा है: छत्तीसगढ़ के दो निदेशक ACB के हत्थे चढ़े

admin

टोनही बताकर महिला से मारपीट, मां-बेटे गिरफ्तार

admin

Leave a Comment