September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन भारतमाला हाईवे बना हादसे की वजह, अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार; चार युवक गंभीर

बिलासपुर-उरगा मार्ग पर निर्माणाधीन भारतमाला हाईवे में सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अधूरे पुल से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी, जिससे कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों, पुलिस और एंबुलेंस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को आगे पुल का निर्माण कार्य और सड़क समाप्त होने की जानकारी नहीं मिल सकी। हादसे के बाद निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतकों की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Related posts

नक्सलगढ़ से राष्ट्रगौरव तक: तिरंगा यात्रा पहुंची बस्तर के संवेदनशील इलाकों में

admin

ट्रम्प के टैरिफ का जवाब: भारत ने 25 अगस्त से अमेरिका के लिए डाक सेवाएं रोकीं, केवल 100 डॉलर तक के गिफ्ट को छूट

admin

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मुंगेली कलेक्टर की सख्ती, CMO और इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस

admin

Leave a Comment