July 25, 2026
The Defence
बड़ी खबर

26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, क्या सरकार पूरी करेगी मांगें?

सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने अनशन को केंद्र सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद समाप्त कर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने जूस पीकर उपवास तोड़ा। सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से चर्चा जारी रखने का भरोसा दिया है।

लंबे उपवास के कारण उनकी तबीयत प्रभावित हुई है और फिलहाल उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें धीरे-धीरे सामान्य भोजन दिया जाएगा। वहीं जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। वांगचुक ने अपने संदेश में देशवासियों से शांति बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कई दौर की बातचीत और विभिन्न दलों के सांसदों के समर्थन के बाद यह फैसला लिया गया।

Related posts

अब हर गरीब का सपना होगा साकार, मिलेंगे पक्के घर: शिवराज चौहान

admin

MP के 56 जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, 18 जिलों में भीषण गर्मी का असर

admin

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, विपक्ष का हमला तेज

admin

Leave a Comment