छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए VSK ऐप लागू किया गया है। इसके तहत शिक्षकों को स्कूल पहुंचने पर चेक-इन और छुट्टी के समय चेक-आउट करना होगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसी डिजिटल उपस्थिति के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाएगा।
हालांकि, नई व्यवस्था का कई शिक्षक विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐप में लोकेशन और टाइमिंग सही दर्ज नहीं होती, जबकि कई ग्रामीण स्कूलों में नेटवर्क की समस्या भी बनी रहती है। इन तकनीकी दिक्कतों के कारण उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर शिक्षक संगठनों ने 7 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी दी है।
