31 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सेंट्रल जेल में फिर बड़ा हादसा: जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदकर बंदी ने दी जान

बिलासपुर सेंट्रल जेल में डबल मर्डर केस में सजा काट रहे 46 वर्षीय बंदी राहुल उर्फ विकेश कंवर ने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले 10 वर्षों से जेल में बंद था। घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल और पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस गैसीफायर प्लांट की भट्ठी में बंदी ने छलांग लगाई, उसी से बनने वाली गैस का उपयोग जेल की रसोई में भोजन पकाने के लिए किया जाता है। इस घटना के साथ ही पिछले एक महीने में बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंदियों की मौत का आंकड़ा 5 तक पहुंच गया है।

Related posts

तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 14 घायल, 7 की हालत गंभीर

admin

छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, संगठन में बड़ा बदलाव

admin

500 से ज्यादा तहसीलदारों की हड़ताल से प्रदेशभर में राजस्व काम ठप

admin

Leave a Comment