छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर वन क्षेत्र में एक भालू ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना के बाद वन विभाग की टीम ने भालू को बेहोश कर पिंजरे में बंद कर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भालू की मौजूदगी की पहले ही सूचना देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश है।
