छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। गौरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के खासरपारा क्षेत्र में कच्ची सड़क पर पानी भर जाने से हालात गंभीर हो गए हैं। बच्चों को रोजाना कमरभर पानी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं, खासरपारा से टेकनपारा के बीच सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षित आवागमन के लिए जल्द व्यवस्था करने की मांग की है।
