September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बृहस्पति सिंह का व्हाट्सऐप हैक, मदद के बहाने लोगों से मांगे जा रहे 28 हजार रुपए

रायपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। हैकर उनके नाम और पहचान का फायदा उठाकर परिचितों व समर्थकों को संदेश भेज रहा है। मैसेज में तत्काल पैसों की जरूरत बताकर UPI के माध्यम से 28 हजार रुपए भेजने की मांग की जा रही है।

ठग लोगों को भरोसा दिलाने के लिए यह भी कह रहा है कि रात 8 बजे तक पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। इसके बाद वह QR कोड या UPI नंबर भेजकर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहता है।

मामले की जानकारी मिलने पर बृहस्पति सिंह ने रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है तथा लोगों से ऐसे संदेशों पर भरोसा न करने और पैसे भेजने से पहले जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है

Related posts

जांजगीर-चांपा में करोड़ों की ठगी का बड़ा खुलासा

admin

नए साल की पार्टियों में सप्लाई से पहले पुलिस का वार, पति-पत्नी के घर से 16 ग्राम हेरोइन जब्त

admin

दशहरा-दीवाली पर लंबी छुट्टियां: छत्तीसगढ़ के स्कूल रहेंगे 64 दिन बंद

admin

Leave a Comment